एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शीर्ष अदालत की सड़क सुरक्षा समिति ने इंदौर के ‘ब्लैक स्पॉट’ जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और इस अदालत के पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने मंगलवार को इंदौर के प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर के सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ (वे स्थान जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं) खत्म करने के कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

देश की खबरें | शीर्ष अदालत की सड़क सुरक्षा समिति ने इंदौर के ‘ब्लैक स्पॉट’ जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 जुलाई उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और इस अदालत के पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने मंगलवार को इंदौर के प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर के सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ (वे स्थान जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं) खत्म करने के कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति सप्रे ने प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक के बाद शहर के चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' का निरीक्षण किया और वहां जारी सुधार कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर के ‘ब्लैक स्पॉट’ खत्म करने के कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति सप्रे ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य का मूल्यांकन कराया जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया,‘‘न्यायमूर्ति सप्रे ने हमसे कहा है कि जिस तरह इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, उसी तरह शहर में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम किए जाने की जरूरत है।’’

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वाहन सवारों द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए जाने के नियम का पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए शहर में सघन अभियान चलाया जाए। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इंदौर में लोगों द्वारा धड़ल्ले से यातायात नियम तोड़े जाने पर हाल ही में गहरी नाराजगी जताई थी और इस प्रवृत्ति पर अंकुश के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).