एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 907 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 907 अंक चढ़ गया। इससे पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 907 अंक चढ़ा

मुंबई, 20 मई एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 907 अंक चढ़ गया। इससे पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 906.98 अंक चढ़ कर 53,699.21 अंक पर पहुंच गया वहीं एनएसई निफ्टी 308 अंक की बढ़त के साथ 16,117.40 पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां हरे निशान में कारोबार कर रही थीं। इनमें, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया था। यह पिछले दो महीने में इसकी सबसे बड़ी गिरावट थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 430.90 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,809.40 अंक पर बंद हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 111.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 4,899.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).