जरुरी जानकारी | भारतीय कंपनियों का राजस्व चौथी तिमाही में सात से आठ प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा कि ग्रामीण मांग में सुधार और सरकारी खर्च में तेजी के कारण भारतीय कंपनियों का राजस्व चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सात से आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा कि ग्रामीण मांग में सुधार और सरकारी खर्च में तेजी के कारण भारतीय कंपनियों का राजस्व चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सात से आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

इक्रा को उम्मीद है कि वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर अनिश्चितताओं और भारत से वस्तु निर्यात पर दबाव के कारण निजी पूंजीगत व्यय सीमित रहेगा।

इसके बावजूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर जैसे कुछ उभरते क्षेत्रों और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) जैसे कुछ खंडों में निवेश में वृद्धि जारी रहेगी। निजी निवेश को भारत सरकार की विभिन्न उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन कार्यक्रमों से भी समर्थन मिलेगा।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पिछली तिमाही में भारतीय कंपनियों के परिचालन लाभ मार्जिन (ओपीएम) में सुधार दिख रहा है और इसके 18.2-18.4 प्रतिशत पर बरकरार रहने की संभावना है।

इक्रा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने कहा, ''ग्रामीण मांग वर्ष 2025 की पहली छमाही में बेहतर रहने की उम्मीद है, जिसे खरीफ की अच्छी फसल और चालू रबी सत्र के लिए अनुकूल अनुमानों से मदद मिलेगी। इसके अलावा, 2025 में सामान्य और अच्छी तरह वितरित मानसून भी महत्वपूर्ण है।''

उन्होंने कहा कि शहरी मांग, जो पिछली कुछ तिमाहियों से सुस्त रही है, में सुधार की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\