एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | फॉक्सकॉन संयंत्र से चीनी पेशेवरों की वापसी से एप्पल पर नहीं पड़ेगा असर: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार का मानना है कि एप्पल के उत्पाद बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन के उत्पादन संयंत्र से चीनी पेशेवरों की वापसी से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एप्पल के पास विकल्प मौजूद हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | फॉक्सकॉन संयंत्र से चीनी पेशेवरों की वापसी से एप्पल पर नहीं पड़ेगा असर: सूत्र

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्र सरकार का मानना है कि एप्पल के उत्पाद बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन के उत्पादन संयंत्र से चीनी पेशेवरों की वापसी से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एप्पल के पास विकल्प मौजूद हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत में स्थित फॉक्सकॉन के विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन की सुविधा और प्रबंधन करने वाले चीन के सैकड़ों प्रौद्योगिकी पेशेवर चीन लौट गए हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एप्पल के आइफोन की आगामी शृंखला के उत्पादन में रुकावट आ आ सकती है।

एप्पल की आईफोन 17 शृंखला के सितंबर में पेश किए जाने की संभावनाएं जताई जाती रही हैं।

एक सरकारी सूत्र ने कहा, "सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। एप्पल के पास विकल्प मौजूद हैं और उन्हें इससे निपटने के तरीकों पर विचार करने में सक्षम होना चाहिए। यह मुद्दा मुख्य रूप से एप्पल और फॉक्सकॉन के बीच का है।"

मोबाइल फोन के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश उपकरण चीन से आते हैं और चीनी प्रौद्योगिकी पेशेवरों की इनके साज-संभाल में महारत हासिल है।

सूत्रों ने कहा कि चीन के जो इंजीनियर स्वदेश लौट गए हैं, वे फोन की असेंबली लाइन, फैक्टरी डिजाइन और आईफोन उत्पादन के लिए उपकरणों एवं मशीनों को चलाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम करते थे।

एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सरकार फॉक्सकॉन के संयंत्र के उत्पादन लक्ष्यों की निगरानी कर रही है।

फॉक्सकॉन उन अग्रणी कंपनियों में से एक है जिन्हें सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चुना है।

सूत्र ने कहा, "सरकार ने चीनी कामगारों के लिए वीजा की सुविधा प्रदान की है। कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उत्पादन में कोई व्यवधान न हो।"

भारत में आईफोन के उत्पादन से जुड़े उद्योग सूत्रों ने कहा है कि चीनी प्रौद्योगिकी पेशेवरों की वापसी का आईफोन 17 के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और कंपनी भारत में उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी कंपनी एप्पल इस साल आईफोन का उत्पादन 2024-25 के लगभग 3.5-4 करोड़ से बढ़ाकर छह करोड़ करने की योजना बना रही है।

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक ने कंपनी के नतीजों के दौरान कहा था कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन भारत से बनकर आएंगे।

भारत में विनिर्मित आईफोन अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन के तमिलनाडु स्थित कारखाने में असेंबल किए जाते हैं। इसके अलावा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भी इस फोन को बनाने का काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).