एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | उप्र चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले नहीं होंगे, असली झटका गुजरात में मिलेगा, अखिलेश का दावा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं होंगे और दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में “असली आश्चर्य” होगा।

ताजा खबरें | उप्र चुनावों के नतीजे चौंकाने वाले नहीं होंगे, असली झटका गुजरात में मिलेगा, अखिलेश का दावा

गाजियाबाद, 29 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले नहीं होंगे और दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में “असली आश्चर्य” होगा।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले ही अपने फैसला दे दिया है और भाजपा “बेचैन” है।

यादव ने भाजपा को हराने का ‘अन्न संकल्प’ लेने के बाद राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हारने वाला पहलवान कई बार दांत काटता है या खींचता है। ये लोग (भाजपा) पहले ही हार चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारों का सम्मान करने वालों को मतदाता सबक सिखाएंगे और उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम राज्य में खुशियां लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। यहां कोई हैरानी नहीं होने वाली है। किसान, युवा व्यापारी, सभी वर्गों के लोगों ने मन बना लिया है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन में सरकार बनाने जा रही है।”

सपा अध्यक्ष ने दावा किया, “असली चौंकाने वाले नतीजे गुजरात से आएंगे जहां उत्तर प्रदेश के बाद चुनाव होने हैं।”

सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने जानना चाहा कि भाजपा ने किसानों को “अपमानित” क्यों किया।

उन्होंने पूछा, “किसान कैसे भूल सकते हैं कि भाजपा ने देश के अन्नदाता का अपमान किया है?”

यादव ने कहा, “आज मुझे खुशी है कि जयंत चौधरी जी मेरे साथ हैं और हम दोनों मिलकर किसानों के लिए लड़ने का काम कर रहे हैं।”

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों की समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों के लिए लड़ने वाले सभी लोगों के पास चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने का मौका है और यह चुनाव भी इसी के लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).