Bihar: जातीय जनगणना को लेकर बिहार विधानमंडल में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सी.पी. ठाकुर के बयान पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह सभी को मालूम है कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था.
पटना, 27 अगस्त : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सी.पी. ठाकुर के बयान पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह सभी को मालूम है कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था. उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने जातीय जनगणना से कोई फायदा नहीं पहुंचने की बात करते हुए बुधवार को कहा था लोगों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति में कैसे सुधार हो इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए.
नीतीश ने जू सफारी, राजगीर में जारी विकास कार्यों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जातीय जनगणना को लेकर ठाकुर के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कोई क्या बयान देता है उससे हमें कोई मतलब नहीं है, सबको मालूम है कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सर्वसम्मति से जातीय जनगणना को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था.’’ यह भी पढ़ें : दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को एनडीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर व्यक्तिगत किसी की कोई राय हो सकती है, वह एक अलग बात है. लोगों की अलग-अलग सोच होती है उस पर हमारी किसी प्रतिक्रिया की जरुरत नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

