एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बाइक को बीती रात एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दुपहिया सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

देश की खबरें | सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर, 15 नवंबर बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बाइक को बीती रात एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दुपहिया सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

कार्यवाहक थानाधिकारी बलबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि हेमासर गांव में बाइक सवार मुखराम सारण और कन्हैयालाल शर्मा को एक वाहन ने टक्कर मारी दी जिससे मुखराम सारण की मौत हो गई जबकि कन्हैयाला शर्मा घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या है। आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बाइक चालक कन्हैयालाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कन्हैयालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).