देश की खबरें | डांगरी आतंकी हमले में मारे गये लोगों के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए राजमार्ग पर धरना दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के डांगरी गांव में इस साल जनवरी में एक आतंकवादी हमले में मारे गये सात नागरिकों के परिजनों ने सोमवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध किया।

राजौरी/जम्मू, 12 जून जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के डांगरी गांव में इस साल जनवरी में एक आतंकवादी हमले में मारे गये सात नागरिकों के परिजनों ने सोमवार को जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध किया।

न्याय की मांग करते हुए डांगरी से सैकड़ों ग्रामीणों ने मार्च निकाला और मुरादपुर के पास राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इसी स्थान से करीब आधा किलोमीटर दूर आतंकवादी हमला हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने बिना देर किये हमले में शामिल दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

राजौरी कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित डांगरी गांव में गत एक जनवरी को आतंकवादियों ने ग्रामीणों पर गोलियां चला दी थीं। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी, वहीं आतंकियों द्वारा मौके पर छोड़े गये इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में अगले दिन सुबह विस्फोट होने से दो अन्य लोगों की मृत्यु हो गयी।

इस दोहरे हमले में 14 लोग घायल हो गये।

सेना ने गत छह मई को राजौरी के कांडी इलाके में एक आतंकवाद रोधी अभियान में एक आतंकी को मार गिराया था। कुछ स्थानीय लोगों ने बाद में मारे गये आतंकवादी की पहचान डांगरी में हमला करने वाले आतंकवादियों में से एक के रूप में की थी।

ग्रामीणों ने मारे गये लोगों की तस्वीरें हाथ में लेकर और नारे लगाते हुए सोमवार सुबह करीब नौ बजे राजमार्ग पर धरना दिया और टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध किया।

अधिकारियों के अनुसार मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

जनवरी में हुए हमले में अपने दो बेटों को खो चुकी सरोज बाला को पिछले छह महीने से इंसाफ का इंतजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सुनते आ रहे हैं कि मामला लगभग सुलझा लिया गया है, लेकिन हमले में शामिल आतंकवादियों का कोई पता नहीं है। हमले को अंजाम देने में मदद करने वाले आतंकवादियों के हमदर्दों की भी पहचान नहीं हो सकी है।’’

उन्होंने पांच जून को जम्मू में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मुझे केवल अपने बच्चों के लिए न्याय चाहिए।’’

सरोज के दो बेटे- प्रिंस और दीपक आतंकवादी हमले में मारे गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)