देश की खबरें | ‘बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध गर्मजोशी और विश्वास पर आधारित’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच संबंध “गर्मजोशी और विश्वास” पर आधारित हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी पक्ष के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच संबंध “गर्मजोशी और विश्वास” पर आधारित हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिकी पक्ष के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लोकतंत्र के महत्व के बारे में बहुत स्पष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि वह ऐसा इस तरह से नहीं करते हैं जिससे लगे कि एक देश दूसरे देश को सीख दे रहा है।

उन्होंने कहा, "हम सभी साझा चुनौतियों का सामना करते हैं।”

सूत्रों ने कहा कि भारत में कई चीजें हैं जिनके बारे में अमेरिका का मानना है कि वे काफी मजबूत और स्वस्थ हैं और अन्य मुद्दे भी हैं जिन पर वह बातचीत जारी रखता है।

सूत्रों ने कहा कि बाइडन-मोदी बैठक के दौरान अंतरिक्ष और ‘माइक्रोचिप्स’ जैसे कुछ उच्च प्रौद्योगिकी के विषयों पर चर्चा की गई।

बाइडन और मोदी ने विश्वास जताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के परिणाम सतत विकास में तेजी लाने, बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों से निपटने समेत विभिन्न साझा लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज