विदेश की खबरें | शरणार्थी लगभग तीन दशकों से अभूतपूर्व स्तर पर अमेरिका पहुंच रहे थे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हर राज्य से 160,000 से अधिक अमेरिकियों ने ‘वेलकम कोर’ के माध्यम से नए लोगों को पुनर्वासित करने के लिए हस्ताक्षर किए, जो दो साल पहले शुरू किया गया एक सार्वजनिक-निजी प्रयास था।
हर राज्य से 160,000 से अधिक अमेरिकियों ने ‘वेलकम कोर’ के माध्यम से नए लोगों को पुनर्वासित करने के लिए हस्ताक्षर किए, जो दो साल पहले शुरू किया गया एक सार्वजनिक-निजी प्रयास था।
‘वेलकम कोर’ एक ऐसा कार्यक्रम है जो आम अमेरिकियों को शरणार्थियों को निजी तौर पर प्रायोजित करने का अधिकार देता है।
क्यूबा, हैती, निकारागुआ, वेनेजुएला, यूक्रेन और अफगानिस्तान से आए 800,000 से अधिक नए लोगों का भी मानवीय पैरोल नामक कानूनी माध्यम से वित्तीय सहायता के साथ स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण और उनके प्रशासन द्वारा अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम को तत्काल 90 दिन के लिए स्थगित करने के बाद यह कवायद अचानक रुक गई।
मानवीय पैरोल का प्रयोग सात दशकों से उन प्रवासियों के लिए किया जाता रहा है जो मानक मार्गों का उपयोग करने में असमर्थ हैं। बाइडन प्रशासन ने इसे यूक्रेनवासियों के लिए विस्तारित किया तथा सीएचएनवी नामक एक अन्य कार्यक्रम के तहत क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला से हर महीने 30,000 लोगों को प्रवेश की अनुमति दी।
प्रवासियों को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता था और उनके पास अमेरिका में रहने वाले वित्तीय मदद करने वाले होने चाहिए थे। इसका उद्देश्य दो साल के कार्य प्राधिकरण प्रदान करके अवैध सीमा पार करने से रोकना था, हालांकि यह नागरिकता देने का जरिया नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)