एजेंसी न्यूज

हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर लगभग दो सप्ताह है: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 7.5 दिन हो गई है, जबकि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से पहले यह औसत 3.4 दिन था।

हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर लगभग दो सप्ताह है: स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

चंडीगढ़, 21 अप्रैल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 13.15 दिन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7.5 दिन है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 7.5 दिन हो गई है, जबकि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से पहले यह औसत 3.4 दिन था।

विज ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा में कोविड-19 मामलों के दोगुने होने की दर 13.15 दिन है, जबकि देश में यह दर 7.5 दिन हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से रोगमुक्त होने के मामले में राज्य की दर 56.7 प्रतिशत है, जबकि देश की दर 16.38 प्रतिशत है। हरियाणा सामान्य स्थिति की ओर तेजी से बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में अभी कोविड-19 के 108 मरीजों का इलाज चल रहा है।’’

हरियाणा में अब तक 24 विदेशियों समेत 251 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).