एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार चुनाव के बहिष्कार का सवाल समयपूर्व : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी देने संबंधी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान से चुनाव में समान अवसर की स्थिति नहीं होने की पीड़ा झलकती है।

देश की खबरें | बिहार चुनाव के बहिष्कार का सवाल समयपूर्व : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 26 जुलाई कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी देने संबंधी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान से चुनाव में समान अवसर की स्थिति नहीं होने की पीड़ा झलकती है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन सभी विकल्प खुले हुए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि चुनाव के बहिष्कार का सवाल "समयपूर्व" है, लेकिन अगर ऐसा सामूहिक निर्णय लिया जाता है, तो यह निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता के लिये बड़ा झटका होगा।

उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, "यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, जो अभी समयपूर्व है। बयान को न देखें, इसके पीछे की भावना को देखें... इसके पीछे की भावना दर्द, पीड़ा, गुस्से की है। वो यह है कि हम पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैदान एकतरफा, असमान क्यों है, यही इसका संदेश है।"

तेजस्वी यादव ने हाल ही में धमकी दी थी कि अगर निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अड़ा रहा, तो वह आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).