विदेश की खबरें | स्पेन के पूर्व राजा के ठिकाने के बारे में पूछा जा रहा है सवाल, कहां हैं जुआन कार्लोस?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शाही परिवार की वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक पत्र से यह जानकारी मिली है जिसे जुआन कार्लोस ने अपने बेटे राजा फिलीप षष्टम को लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुम्हें इस दौर में स्पेन से बाहर जाने के फैसले की जानकारी दे रहा हूं।’’

शाही परिवार की वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक पत्र से यह जानकारी मिली है जिसे जुआन कार्लोस ने अपने बेटे राजा फिलीप षष्टम को लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुम्हें इस दौर में स्पेन से बाहर जाने के फैसले की जानकारी दे रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि वह अपने निजी जीवन की कुछ खास घटनाओं की सार्वजनिक प्रतिक्रिया के तहत यह फैसला ले रहे हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिका COVID-19 के खिलाफ बहुत अच्छा कर रहा है, भारत में जबर्दस्त समस्या है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

उन्होंने पत्र में कहा है कि वह अपने बेटे के लिए मुश्किलें नहीं खड़ी करना चाहते हैं। जुआन कार्लोस स्पेन और स्विट्जरलैंड में आधिकारिक जांच के दायरे में हैं। जांचकर्ता संभावित वित्तीय धोखाधड़ी की जांच कर रहे हैं।

कार्लोस की इस घोषणा से स्पेन के ज्यादातर लोग अचंभित हैं। न तो शाही परिवार ने और न ही सरकार ने उनके ठिकाने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 432 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,461: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्राल.

समाचार पत्र ‘एबीसी’ ने मंगलवार को बताया कि कार्लोस रविवार को स्पेन से जा चुके हैं और वह पड़ोसी देश पुर्तगाल के पोर्टो से हो कर डोमिनिकन रिपब्लिक गए हैं। वहीं ‘ला वैनगार्डिया’ का कहना है कि कार्लोस अस्थायी तौर पर कैरिबियाई देश में थे। लेकिन ‘अल कॉन्फिडेनशियल‘ अखबार का कहना है कि वह पुर्तगाल में हो सकते हैं क्योंकि यहां उन्होंने अपना बचपन व्यतीत किया था या फिर वह फ्रांस या इटली में हो सकते हैं, जहां उनके परिवार के सदस्य और दोस्त हैं।

पूर्व राजा को 1975 में तानाशाह फ्रांसिस्को फ्रैंकों की मौत के बाद स्पेन में शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र बहाल का श्रेय दिया जाता है।

स्पेन में उच्चतम न्यायालय ने इस साल की शुरुआत में इस संबंध में जांच शुरू की थी। स्पेन के मीडिया में अलग से स्विट्जरलैंड की जांच के बयान छपे थे जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि सऊदी अरब के दिवंगत शाह अब्दुल्ला ने जुआन कार्लोस को लाखों डॉलर दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\