देश की खबरें | एस पी बालासुब्रमण्यम का किया वो वादा, जो पूरा न हो सका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से लड़ते हुए शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उन्होंने अपने आखिरी सार्वजनिक वीडियो संदेश में कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और दो दिन बाद छुट्टी पाकर घर लौट आउंगा। लेकिन कोई नहीं जानता था कि सुब्रमण्यम का किया यह वादा कभी पूरा नहीं होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 25 सितंबर मशहूर पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से लड़ते हुए शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उन्होंने अपने आखिरी सार्वजनिक वीडियो संदेश में कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और दो दिन बाद छुट्टी पाकर घर लौट आउंगा। लेकिन कोई नहीं जानता था कि सुब्रमण्यम का किया यह वादा कभी पूरा नहीं होगा।

सुब्रमण्यम की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 52 दिन तक कोरोना वायरस संक्रमण से जंग लड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि इस महीने की शुरुआत में उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

यह भी पढ़े | Jindal Global Law School: जेजीएलएस भारत में बनी सबसे बड़ी लॉ फैकल्टी, 103 नए संकाय सदस्यों की हुई नियुक्ति.

पांच अगस्त को एमजीएम अस्पताल में भर्ती होते समय एक वीडियो क्लिप में उन्होंने कहा था कि वह थोड़ी बेचैनी और सीने में जकड़न महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्हें जुकाम है और बुखार भी आ जा रहा है।

सुब्रमण्यम ने बताया था कि डॉक्टरों ने कहा है कि उनमें संक्रमण के बेहद मामूली लक्षण पाए गए हैं और वह घर में रहकर खुद को पृथक रख सकते हैं। साथ ही दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | चंडीगढ़ में आज कोविड-19 के 244 नए पॉजिटिव केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,212 हुई: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिग्गज गायक सुब्रमण्यम ने कहा था कि वह अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं क्योंकि उनका परिवार उन्हें लेकर चिंतित है। साथ ही यहां रहकर वह अच्छी तरह से आराम और समय पर दवाओं का सेवन कर सकेंगे।

उन्होंने दो दिन में घर लौटने की उम्मीद जताते हुए कहा था, ''मैं पूरी तरह ठीक हूं, लेकिन थोड़ा जुकाम है। मैं ठीक हूं और ठीक रहूंगा।''

हालांकि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और 13 अगस्त को उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखना पड़ा। जीवन रक्षक प्रणाली पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया से रुख्सत हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)