जरुरी जानकारी | देश में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर महीने में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 92 लाख टन रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर महीने में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 92.45 लाख टन रहा। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के आंकड़े के अनुसार पिछले साल 2019 के इसी माह में कच्चे इस्पात का उत्पादन 89.33 लाख टन रहा था।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर महीने में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 92.45 लाख टन रहा। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के आंकड़े के अनुसार पिछले साल 2019 के इसी माह में कच्चे इस्पात का उत्पादन 89.33 लाख टन रहा था।

एसोसिएशन की नई रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन को रिपोर्ट देने वाले 64 देशों में कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर 2020 में 15.826 करोड़ टन रहा। यह नवंबर 2019 के 14.842 करोड़ टन के मुकाबले 6.6 प्रतिशत अधिक है।

वर्ल्डस्टील ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा कठिनाइयों को देखते हुए इस माह के आंकड़े को अगले महीने के उत्पादन अनुमान के साथ संशोधन किये जाने की संभावना है।’’

एसोसिएशन के आकड़े के अनुसार चीन का इस्पात उत्पादन नवंबर 2020 में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 8.766 करोड़ टन रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 8.119 करोड़ टन था।

अमेरिका का उत्पादन आलोच्य महीने में 61.20 लाख लाख टन रहा जो 2019 के नवंबर महीने में 70.88 लाख टन के मुकाबले 13.7 प्रतिशत कम है।

जापान का उत्पादन चालू वर्ष में नवंबर महीने के दौरान 5.9 प्रतिशत घटकर 72.64 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 77.16 लाख टन था।

दक्षिण कोरिया का इस्पात उत्पादन आलोच्य महीने में 2.4 प्रतिशत घटकर 57.6 लाख टन रहा जो एक साल पहले 2019 के नवंबर महीने में 59.04 लाख टन था।

जर्मनी में कच्चे इस्पात का उत्पादन इस साल नवंबर महीने में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 33.76 लाख टन रहा जो एक साल पहले इसी माह में 29.41 लाख टन था।

ब्रसेल्स के वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन इस्पात उत्पादकों, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय इस्पात उद्योग संगठनों और इस्पात अनुसंधान संस्थानों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके सदस्य वैश्विक इस्पात उत्पादन का करीब 85 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी