एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही अब 13 फरवरी तक चलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी । लोकसभा के पटल कार्यालय के प्रपत्र में यह सूचना दी गई है ।

देश की खबरें | लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही अब 13 फरवरी तक चलेगी

नयी दिल्ली, दो फरवरी लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी । लोकसभा के पटल कार्यालय के प्रपत्र में यह सूचना दी गई है ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद के बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित था ।

राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन की बैठक 13 फरवरी को होने की घोषणा की ।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करके यह तय किया था कि उच्च सदन की बैठक 15 फरवरी की बजाए 13 फरवरी तक चलेगी ।

वहीं, लोकसभा सचिवालय के प्रपत्र में कहा गया है कि 15 फरवरी को बैठक नहीं होने के मद्देनजर इस दिन के लिये निर्धारित प्रश्नों के नोटिस को समाप्त माना जाएगा ।

इसमें कहा गया है कि 13 फरवरी 2021 की सदन की बैठक में प्रश्नकाल नहीं होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).