खेल की खबरें | लगातार विकेट गंवाने की समस्या से निजात पाना होगा : पंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मिली लगातार हार के बाद कहा कि उनकी टीम को लगातार विकेट गंवाने के ‘पैटर्न’ की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने और मध्य ओवरों में कम ‘डॉट’ गेंद खेलने की जरूरत है।

नवी मुंबई, आठ अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मिली लगातार हार के बाद कहा कि उनकी टीम को लगातार विकेट गंवाने के ‘पैटर्न’ की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने और मध्य ओवरों में कम ‘डॉट’ गेंद खेलने की जरूरत है।

दिल्ली की टीम ने आईपीएल सत्र में शुरूआत मजबूत मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज करके की लेकिन उसे फिर गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से लगातार हार झेलनी पड़ी।

पंत ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें खुद को सुधारने के तरीके ढूंढने होंगे। पिछले दो-तीन मैचों में हम एक ‘पैटर्न’ देख रहे हैं, हमें इस चीज पर काम करना होगा कि हम लगातार विकेट नहीं गंवाये और मध्य के ओवरों में कम ‘डॉट’ गेंद खेलें। ’’

उन्होंने गुरूवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली छह विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए इन चीजों पर काम करते हैं तो हम अच्छा कर सकते हैं। ’’

पंत ने कहा, ‘‘मिशेल मार्श को अंतिम एकादश में शामिल होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और चोट (आस्ट्रेलिया की सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान लगी) के कारण वह नहीं आ सका। निश्चित रूप से हमें उसकी कमी खल रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले दो मैचों की तरह हमने एक साथ दो-तीन विकेट गंवा दिये, जो लगातार दो-तीन ओवर में हुआ जिससे दबाव बन गया। ’’

पंत ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने और सरफराज ने भागीदारी बनाने की कोशिश की और पिछले मैच में आवेश खान और जेसन होल्डर ने अंत में दो-तीन ओवर में सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की। ’’

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में स्पिनर अक्षर पटेल को महज दो ओवर दिये जाने के लिये पंत की आलोचना हो रही थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर को इसलिये गेंदबाजी नहीं दी गयी क्योंकि पिच पर दो बायें हाथ के बल्लेबाज खेल रहे थे और इनमें से क्विंटन डि कॉक क्रीज पर जम गये थे जो अंत तक बल्लेबाजी करते रहे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब डि कॉक आउट हुए (16वें ओवर में) तब तक अक्षर को गेंदबाजी कराने के लिये बहुत देर हो चुकी थी। ’’

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू