देश की खबरें | प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने देश में कोविड-19 प्रतिक्रिया की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने आने वाले दिनों के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिहाज से पिछले कुछ महीनों में सामने आई महामारी की प्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण पर आधारित तैयारी करने का आह्वान किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने आने वाले दिनों के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिहाज से पिछले कुछ महीनों में सामने आई महामारी की प्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी और विश्लेषण पर आधारित तैयारी करने का आह्वान किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में कोविड​​-19 प्रतिक्रिया की समीक्षा करते हुए, प्रधान सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी संबंधित जिलों और राज्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ बीमारी के सभी पहलुओं पर साक्ष्य-आधारित तैयारियां करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में अब ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों पर होगा सायरन, कलेक्टर ने दिया आदेश: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन को लगातार उन्नत करने और बढ़ाने, प्रभावी मामले प्रबंधन के लिए पर्याप्त जांच करने, मामलों का पता लगाने और पृथकवास, ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति तथा चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकताओं पर लंबी चर्चा की गई।

बैठक में टीका विकास और इसके वितरण की योजनाओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में JD(S) भी उतरेगी चुनाव मैदान में, पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा जाएंगे पटना.

बैठक में कैबिनेट सचिव, नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन, सभी संबंधित अधिकृत कार्य समूह संयोजकों के साथ-साथ संबंधित विभागों के सचिवों ने भी भाग लिया।

बयान में कहा गया, ‘‘स्वास्थ्य सचिव ने टीके की आपूर्ति श्रृंखला, लाभार्थी नामांकन प्रणाली और वितरण प्रणाली पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईवीआईएन प्लेटफॉर्म के बारे में भी चर्चा की।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\