देश की खबरें | प्रधानमंत्री शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

रायपुर, छह जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम यहां के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:45 बजे से होगा।

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे ।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण और केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का भी लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत परियोजना के तहत लाभार्थियों को कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव से पहले राज्य में प्रधानमंत्री की पहली रैली है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी और उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज