देश की खबरें | प्रधानमंत्री कृषि कानूनों में संशोधन के लिए सार्वजनिक रूप से तैयार होंगे तभी बातचीत होगी :एआईकेएस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में पारित तीन कृषि सुधार कानूनों में संशोधन स्वीकार करने के लिए सार्वजनिक रूप से तैयार रहना चाहिए तभी किसान संगठन इस मुद्दे पर उनसे बातचीत के लिए सहमत होंगे।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में पारित तीन कृषि सुधार कानूनों में संशोधन स्वीकार करने के लिए सार्वजनिक रूप से तैयार रहना चाहिए तभी किसान संगठन इस मुद्दे पर उनसे बातचीत के लिए सहमत होंगे।
पंजाब और हरियाणा समेत अनेक राज्यों में संसद के मॉनसून सत्र में बने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.
कांग्रेस और अन्य कई विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि ये ‘किसान विरोधी कदम’ हैं और खेती को ‘तबाह कर देंगे’।
हालांकि सरकार ने कहा है कि नये कानून किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करेंगे और उनके उत्पाद कहीं भी अच्छे दाम पर बेचने की स्वतंत्रता देंगे।
एआईकेएस के महासचिव अतुल कुमार अंजान और कार्यकारी अध्यक्ष भूपिंदर संभर ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘एआईकेएस प्रधानमंत्री से मांग करती है कि उन्हें हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों में संशोधनों को स्वीकार करने के लिए सार्वजनिक रूप से तैयार रहना चाहिए। तभी किसान संगठन भारत सरकार के साथ बातचीत करेंगे।’’
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और भाजपा नेताओं को किसानों को ‘स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर गुमराह’ नहीं करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)