देश की खबरें | प्रधानमंत्री अपने ‘मित्र’ को बताएं कि ‘डब्ल्यूटीओ’ में ‘टी’ का मतलब ट्रंप नहीं है: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया जाने वाला जवाबी शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों को पूरी तरह से नकारने वाला है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ‘‘अच्छे दोस्त को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए’’ कि ‘डब्ल्यूटीओ’ (विश्व व्यापार संगठन) में ‘टी’ का मतलब ‘ट्रेड’ (व्यापार) है, ट्रंप नहीं।
नयी दिल्ली, 25 फरवरी कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका द्वारा लगाया जाने वाला जवाबी शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों को पूरी तरह से नकारने वाला है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने ‘‘अच्छे दोस्त को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए’’ कि ‘डब्ल्यूटीओ’ (विश्व व्यापार संगठन) में ‘टी’ का मतलब ‘ट्रेड’ (व्यापार) है, ट्रंप नहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार भारत और चीन जैसे देशों पर जल्द जवाबी शुल्क लगाएगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कही बात को फिर दोहराया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जवाबी शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों की पूरी तरह से उपेक्षा है। मोदी जी को अपने अच्छे मित्र को यह याद दिलाने का साहस जुटाना चाहिए कि डब्ल्यूटीओ में ‘टी’ का मतलब व्यापार है, न कि ट्रंप।’’
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सवाल किया कि अमेरिका से संभावित बढ़े हुए आयात के आलोक में सरकार घरेलू किसानों के हितों की रक्षा करने की क्या योजना बना रही है, जो कार्यबल का 45.76 प्रतिशत हैं?
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘क्या सरकार अब भारतीय किसानों को बुनियादी आय सहायता प्रदान करने के लिए घरेलू नीति में बदलाव, विशेष रूप से एमएसपी को कानूनी रूप देने पर विचार करेगी? भारत को सस्ते अमेरिकी कृषि आयात के लिए ‘डंपिंग ग्राउंड’ बनने से रोकने के लिए भारत सरकार क्या आश्वासन देगी?’’
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

