PM मोदी को लेकर हेमंत सोरेन ने किया ऐसा ट्वीट कि भड़क गए BJP के मंत्री, कहा- 'बहुत ओछी हरकत कर दी'
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने ‘मन की बात’ की.
नयी दिल्ली, 7 मई : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने ‘मन की बात’ की. सोरेन ने कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री ‘काम की बात’ करते और ‘काम की बात’ सुनते. उनकी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब मोदी ने उनसे और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बृहस्पतिवार को कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की.
झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की. बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते.’’ यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन को लेकर हुआ बड़ा फैसला, ऐसे होगा फायदा
आपका यह ट्वीट न सिर्फ़ न्यूनतम मर्यादा के ख़िलाफ़ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक़ उड़ाना है जिनका हाल जानने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने फ़ोन किया था। बहुत ओछी हरकत कर दी आपने। मुख्यमंत्री पद की गरिमा भी गिरा दी https://t.co/AIm0V6uc17
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 6, 2021
कृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
हम एक टीम इंडिया हैं। https://t.co/ZtYa1axe0t
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 7, 2021
सूत्रों ने बताया कि सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गयी और प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

