विदेश की खबरें | थाईलैंड की प्रधानमंत्रत्री ने इस्तीफे की मांग के बीच कंबोडिया से लगते सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विभिन्न समूहों ने कंबोडिया के एक पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ पैतोंगटार्न की बातचीत लीक होने के बाद उनकी (थाई प्रधानमंत्री की) इस्तीफे की मांग की है। इस लीक कॉल में दोनों नेताओं के बीच सीमा पर तनाव को लेकर विचार विमर्श हो रहा है।
विभिन्न समूहों ने कंबोडिया के एक पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ पैतोंगटार्न की बातचीत लीक होने के बाद उनकी (थाई प्रधानमंत्री की) इस्तीफे की मांग की है। इस लीक कॉल में दोनों नेताओं के बीच सीमा पर तनाव को लेकर विचार विमर्श हो रहा है।
पैतोंगटार्न ने उत्तर-पूर्वी उबोन रात्चाथानी प्रांत के एक सीमावर्ती शहर का दौरा किया, जो कंबोडिया के साथ विवादित क्षेत्र के नजदीक है और जहां 28 मई को दोनों पक्षों के बीच एक संक्षिप्त झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था।
थाईलैंड के ‘गवर्मेंट हाउस’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पैतोंगटार्न की यात्रा का उद्देश्य उन सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है, जो देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
थाईलैंड के कई समूहों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे पैतोंगटार्न के इस्तीफे की मांग को लेकर अगले सप्ताह रैली निकालेंगे।
कंबोडिया की सीनेट (संसद के उच्च सदन) के सभापति हुन सेन ने बुधवार को पैतोंगटार्न के साथ बातचीत की 17 मिनट की रिकॉर्डिंग जारी की। थाई प्रधानमंत्री को हुन सेन से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि थाईलैंड में ‘‘एक प्रतिद्वंद्वी’’ की बात न सुनें।
माना जाता है कि इसका संदर्भ क्षेत्रीय थाई सेना कमांडर बूनसिन पैडक्लांग से है, जिन्होंने सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

