एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री फिर से विदेश यात्रा पर, आंदोलित करने वाले मुद्दों से भाग रहे हैं: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि वह मणिपुर हिंसा समेत देश को आंदोलित करने वाले प्रमुख मुद्दों से भाग रहे हैं।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री फिर से विदेश यात्रा पर, आंदोलित करने वाले मुद्दों से भाग रहे हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली, एक जुलाई कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि वह मणिपुर हिंसा समेत देश को आंदोलित करने वाले प्रमुख मुद्दों से भाग रहे हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री की पांच देशों की विदेश यात्रा शुरू होने से पहले उन पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और ‘ग्लोबल साउथ’ के कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए दो जुलाई से पांच देशों की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस आठ दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी ब्राजील के अलावा घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया भी जाएंगे।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "जब हालात कठिन हो जाते हैं, तो स्व-घोषित कठिनाइयां भी बढ़ जाती हैं। "सुपर प्रीमियम फ़्रीक्वेंट फ़्लायर" प्रधानमंत्री पांच देशों की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं।"

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश को आंदोलित करने वाले कम से कम चार मुद्दों से भाग रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, "मणिपुर में डबल इंजन के पटरी से उतरने और सामान्य जनजीवन पूरी तरह से तबाह होने के बाद से (प्रधानमंत्री ने) कभी वहां का दौरा नहीं किया।"

रमेश ने दावा किया कि रक्षा अधिकारियों का खुलासा चौंकाने वाला है कि प्रधानमंत्री के फैसलों के कारण 'ऑपरेशन सिंदूर' के पहले दो दिनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार दावा किया गया कि उन्होंने व्यापार समझौते का उपयोग करके भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया। 70 दिनों के बाद भी पहलगाम हमले के आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जा सका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).