देश की खबरें | राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान त्योहार मनाते समय हमें समाज के कमजोर तबके के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान त्योहार मनाते समय हमें समाज के कमजोर तबके के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल ने राज्य में JEE और NEET के परीक्षार्थियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट के निर्देश दिए.

कोविंद ने कहा, ‘‘यह नयी फसल के आगमन पर धरती माता के प्रति हमारे आभार की अभिव्यक्ति भी है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के समय उत्सव मनाने के दौरान हमें समाज के कमजोर तबकों के लोगों का भी अवश्य ही ध्यान रखना चाहिए और अपने परिवार एवं समाज की व्यापक सुरक्षा के लिये पर्याप्त कदम उठाने चाहिए। ’’

यह भी पढ़े | Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 17 की मौत- 14 लाख से ज्यादा प्रभावित.

उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार हमारे देश में सहयोग एवं भाईचारा की भावना लाएगा तथा धरती माता के साथ सौहार्द्रपूर्ण रूप से रहते हुए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। ’’

राष्ट्रपति भवन के एक बयान के मुताबिक कोविंद ने सभी देशवासियों को, विशेष रूप से केरलवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\