विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस की प्रत्यक्ष शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्धविराम के बिना वार्ता शुरू करने के जवाबी प्रस्ताव को ‘‘सकारात्मक संकेत’’ बताया और कहा कि ‘‘पूरी दुनिया बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्धविराम के बिना वार्ता शुरू करने के जवाबी प्रस्ताव को ‘‘सकारात्मक संकेत’’ बताया और कहा कि ‘‘पूरी दुनिया बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी।’’

जेलेंस्की ने कहा कि किसी भी युद्ध को सही मायने में समाप्त करने का पहला कदम एक युद्धविराम है।

इस बीच, रूस ने अपने स्वघोषित तीन दिवसीय विराम की समाप्ति के बाद रविवार सुबह से ही यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले पुनः शुरू कर दिए।

यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को बताया कि रूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और ‘सिम्युलेटर’ ड्रोन से हमला किया। इसने कहा कि 60 ड्रोन को मार गिराया गया और यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के कारण 41 अन्य ‘सिम्युलेटर’ ड्रोन लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे।

जेलेंस्की सोमवार को 30 दिन के बिना शर्त युद्धविराम शुरू करने के अपने प्रस्ताव पर जोर देते दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को निशाना बनाना एक दिन के लिए भी जारी रखने का कोई मतलब नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि रूस कल, 12 मई से एक युद्धविराम की पुष्टि करेगा जो पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय हो।’’

पुतिन ने शनिवार रात मीडिया को दिए गए बयान में युद्धविराम के प्रस्ताव को प्रभावी रूप से खारिज कर दिया और इसके बजाय बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ ‘‘बिना किसी पूर्व शर्त’’ के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

पुतिन की यह जवाबी पेशकश चार प्रमुख यूरोपीय देशों के नेताओं द्वारा कीव के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शनिवार को यूक्रेन में बिना शर्त 30-दिवसीय युद्धविराम को स्वीकार न करने पर मास्को पर दबाव बढ़ाने की बात कहे जाने के बाद आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\