अमृतसर, 23 मई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने यहां स्वर्ण मंदिर स्थित केंद्रीय सिख संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का चित्र प्रदर्शित करने का फैसला अस्थाई रूप से टालने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सिंह ने कहा कि एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की हाल ही में हुई बैठक में केंद्रीय सिख संग्रहालय में दिवंगत मनमोहन सिंह का चित्र लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।
हालांकि, उन्होंने बताया कि एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने विभिन्न समूहों की आपत्तियों के बाद फैसले को फिलहाल स्थगित रखने का आदेश दिया है।
सिंह ने कहा कि एसजीपीसी सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करती है और उसका मानना है कि इस मामले में सिखों के बीच आम सहमति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का चित्र प्रदर्शित करने से जुड़े फैसले पर कार्यकारी समिति की आगामी बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा।
एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की 13 मई की बैठक में केंद्रीय सिख संग्रहालय में मनमोहन सिंह और कुछ अन्य लोगों के चित्र प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY