देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रजौरी में साथ रहने वाले ने व्यक्ति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में एक टीवी शो देखने के दौरान हुए झगड़े में एक फेरीवाले की उसके साथ कमरे में रहने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
जम्मू, सात जनवरी जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में एक टीवी शो देखने के दौरान हुए झगड़े में एक फेरीवाले की उसके साथ कमरे में रहने वाले व्यक्ति ने कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी पंजाब को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक की पहचान जम्मू के उधमपुर के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है। वह तीन अन्य लोगों अशोक कुमार, नारायण दास और विष्णु दास के साथ रहता था।
नये साल की रात चारों टीवी देख रहे थे, उसी दौरान यह झगड़ा हुआ।
रजौरी के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अस्लम ने बताया कि गुस्से में अशोक ने पवन पर कथित रूप से लोहे की वस्तु से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद अशोक फरार हो गया। आरोपी को पंजाब में गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

