देश की खबरें | छोटे कच्छे सिलने पर दर्जी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल पुलिस के सामने उस समय एक अजीबो-गरीब शिकायत आई, जब 46 वर्षीय व्यक्ति ने उसके बहुत छोटे कच्छे सिलने को लेकर दर्जी के खिलाफ अर्जी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल (उप्र), 18 जुलाई भोपाल पुलिस के सामने उस समय एक अजीबो-गरीब शिकायत आई, जब 46 वर्षीय व्यक्ति ने उसके बहुत छोटे कच्छे सिलने को लेकर दर्जी के खिलाफ अर्जी दी।

हबीबगंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने दुबे को अदालत में जाने के लिये कहा है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने दी चुनौती, कहा- बीजेपी विधायकों को मुक्त करे, वे पार्टी में वापस लौट आएंगे.

दुबे शहर की भीमनगर बस्ती में रहता है। वह एक सुरक्षा गार्ड था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते उसकी 9,000 रुपये प्रतिमाह पगार वाली नौकरी चली गयी। तब से वह नौकरी पाने के लिये मशक्कत कर रहा है।

दुबे ने कहा, ‘‘मैं मूल रुप से प्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला हूं। मैं अक्टूबर 2019 में रोजी-रोटी कमाने के लिये भोपाल आया था। मैंने एक दोस्त से 1000 रुपये उधार लिये और दो कच्छे सिलवाने के लिए दो मीटर कपड़ा और कुछ अन्य सामान भी खरीदा था।’’

यह भी पढ़े | नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस: शिवसेना.

उसने बताया कि उसने दो मीटर कपड़ा 120 रुपये में खरीदा तथा 70 रुपये दर्जी को भी दिये, लेकिन उसके कच्छे बहुत छोटे सिले गए थे। जब उसने दर्जी से इसकी शिकायत की, तो उसने बताया कि कपड़ा कम था।

दुबे ने कहा, ‘‘इस पर मैं जब वापस कपड़े की दुकान पर गया, तो दुकानदार ने बताया कि उसने मुझे दो मीटर ही कपड़ा दिया था, जो पर्याप्त था।’’

दुबे ने बताया कि इसके बाद भी जब दर्जी नहीं माना, तो उसने इसकी शिकायत की अर्जी पुलिस को दे दी।

उसने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद दर्जी ने उसे फोन करके कहा कि सिलाई का खर्च वह वहन करेगा।

उसने कहा कि यदि दर्जी ने मुझे 190 रुपये दे दिये, तो वह शिकायत वापस ले लेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\