Rajasthan: बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति ने थाने में आत्महत्या की
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पोक्सो अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं जिनमें से दो मामले 2016 में और एक अन्य मामला 2017 में दर्ज किया गया था. शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 में एक दुर्घटना का मामला भी दर्ज किया गया था. आरोपी की सात महीने पहले शादी हुई थी.
जयपुर: जयपुर (Jaipur) के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा (Avinash Kumar Sharma) ने बताया कि 18 फरवरी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था और आरोपी अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) (32) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. Rajasthan Shocker: पबजी गेम के दीवाने छात्र को जन्मदिन पर नहीं मिला स्मार्टफोन, तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पोक्सो अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं जिनमें से दो मामले 2016 में और एक अन्य मामला 2017 में दर्ज किया गया था. शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 में एक दुर्घटना का मामला भी दर्ज किया गया था. आरोपी की सात महीने पहले शादी हुई थी.
उन्होंने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है. शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. पुलिस ने बताया कि आरोपी रविवार को थाने की खिड़की से कंबल के सहारे लटका पाया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).