देश की खबरें | राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से साढ़े चार साल का हिसाब मांग रही है: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने बुधवार को कहा कि राज्य की जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार के शासन के साढ़े चार साल का हिसाब मांग रही है जिसका कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है।
जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने बुधवार को कहा कि राज्य की जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार के शासन के साढ़े चार साल का हिसाब मांग रही है जिसका कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसल बर्बाद होने पर दिया जाने वाला मुआवजा और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाई है, जबकि कांग्रेस राज में कर्ज न चुकाने वाले किसानों की जमीन नीलाम की जा रही है।
वह झुंझुनू जिले में बुधवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे। झुंझुनू में आज किसान मोर्चा ने सैकड़ों किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने किसान जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया और उससे पहले सैकड़ों ट्रैक्टर को शामिल करके एक रैली भी निकाली गई।
सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम से शुरू हुई रैली पीरू सिंह स्टेडियम पहुंचकर विशाल सभा में तब्दील हो गयी। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किसान हुंकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि किसान प्रतिनिधि सरकार से उसके संपूर्ण कर्ज माफी के वादे के बारे में पूछ रहे हैं जो साढ़े चार साल पहले किया गया था। इसके अलावा कांग्रेस ने युवाओं से वादा किया था कि अगर उन्हें 12वीं के बाद नौकरी नहीं मिली तो वे बेरोजगारी भत्ता देंगे।
राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में एक जवाब में गहलोत सरकार ने स्वीकार किया कि इन चार वर्षों में 19,422 किसानों की जमीन नीलाम की गईं।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

