चेन्नई, 11 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बिहार में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि इस पूर्वी राज्य में लोगों का गठबंधन पर भरोसा बरकरार है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुशासन के चलते राज्य प्रगति की राह पर है।
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर ''हार्दिक'' बधाई दी।
भाजपा और नीतीश कुमार नीत जदयू के गठबंधन ने बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा की 125 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता बरकरार रखी है । वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव नीत विपक्षी दलों के महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: युवाओं को योगी सरकार का उपहार, यूपी में शुरू होगा Mission Rojgar.
पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ''सुशासन राज्य को प्रगति पर ले जाता है। बिहार की जनता का राजग पर भरोसा बरकरार है। मेरी ओर से राजग को हार्दिक बधाई। बिहार की जनता को शुभकामनाएं।''
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने भी ट्वीट किया, ''नीतीश कुमार को एक बार फिर बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई।''
उन्होंने एक और ट्वीट किया, ''बिहार में राजद के सबसे अधिक सीटें जीतने से लोकतंत्र में विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं राजद के नेतृत्व के लिये तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई देता हूं। द्रमुक की ओर से मैं राजद को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY