देश की खबरें | एअर इंडिया की उड़ान में यात्री का अभद्र व्यवहार, दिल्ली हवाई अड्डा के सुरक्षाकर्मियों को सौंपा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे एक एअर इंडिया विमान में एक पुरुष यात्री ने शनिवार को अभद्र व्यवहार किया और सहयात्री के साथ बहस की। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
नयी दिल्ली, 28 जून अमृतसर से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे एक एअर इंडिया विमान में एक पुरुष यात्री ने शनिवार को अभद्र व्यवहार किया और सहयात्री के साथ बहस की। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
यह घटना उड़ान संख्या एआई454 में हुई।
विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘लैंडिंग की तैयारी के दौरान, हमारे चालक दल के एक सदस्य ने देखा कि एक यात्री गलियारे में खड़ा था और दूसरे यात्री के साथ बहस कर रहा था।
इसमें कहा गया है, ‘‘दूसरे यात्री ने चालक दल को बताया कि वह व्यक्ति दुर्व्यवहार कर रहा था।’’
एअर इंडिया के अनुसार, चालक दल ने तुरंत स्थिति को संभाला और दूसरे यात्री को लैंडिंग के दौरान ‘बिजनेस क्लास’ की सीट पर बैठा दिया।
दूसरे यात्री ने शिकायत की, जिसके बाद पायलट ने एअरलाइन की सुरक्षा टीम को स्थिति के बारे में सूचित किया।
दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के समय सुरक्षा दल मौजूद था।
एअर इंडिया ने कहा, ‘‘यात्री को जांच के लिए हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है।’’
इसने कहा कि मामले में संबंधित प्राधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

