जरुरी जानकारी | अमेरिका में नियुक्ति की रफ्तार सुस्त पड़ी, अगस्त में केवल 2,35,000 रोजगार सृजित

अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के फैलने के कारण लोग उड़ान, खरीदारी और होटल- रेस्तरां जाकर खाना खाने से बच रहे है।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार जहां जून और जुलाई में लगभग 10-10 लाख रोजगार सृजित हो रहे थे, अगस्त में यह संख्या काफी कम रही है। जून और जुलाई में अधिक नौकरियां सृजित होने का कारण व्यापक स्तर पर टीकाकरण और फलस्वरूप अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खोला जाना था।

हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि नये रोजगार के अवसर बन रहे हैं और आने वाले महीनों में नियुक्तियां अच्छी रहने की उम्मीद है।

आंकड़े के अनुसार हालांकि, अगस्त में नौकरियां कम सृजित हुई लेकिन बेरोजगारी दर घटकर 5.2 प्रतिशत पर आ गयी जो जुलाई में 5.4 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले महीने में कम नौकरियां सृजित होने का प्रमुख कारण कोरोना के डेल्टा स्वरूप के प्रसार का प्रभाव है। जिन क्षेत्रों में नियुक्तियां सबसे कम रही हैं, वे आमने-सामने होकर काम करने से संबंधित क्षेत्र की रही हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)