देश की खबरें | कराची बेकरी के मालिक ने कहा, बंटवारे का शिकार थे संस्थापक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपनगरीय बांद्रा में कराची बेकरी के मालिक ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता द्वारा भेजे गए ‘कानूनी नोटिस’ के जवाब में कहा कि बेकरी के संस्थापक बंटवारे का शिकार थे और उसका नाम भारतीय भावनाओं को आहत नहीं कर सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 नवंबर उपनगरीय बांद्रा में कराची बेकरी के मालिक ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता द्वारा भेजे गए ‘कानूनी नोटिस’ के जवाब में कहा कि बेकरी के संस्थापक बंटवारे का शिकार थे और उसका नाम भारतीय भावनाओं को आहत नहीं कर सकता।

मनसे के स्थानीय नेता हाजी सैफ शेख ने मालिक को कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा कि कराची शब्द आम भारतीयों और भारतीय सेना की भावनाओं को आहत करता है क्योंकि वह एक पाकिस्तानी शहर है।

यह भी पढ़े | Jamia Millia Islamia: परीक्षा में शामिल होने के लिए जामिया के छात्र तन्हा को अदालत ने तीन दिन की हिरासत पैरोल प्रदान की.

उन्होंने मांग की कि बेकरी का नाम बदला जाना चाहिए और दुकान का साइनबोर्ड भी मराठी में होना चाहिए।

बेकरी के मालिक ने अपने जवाब में कहा कि इसकी स्थापना एक सिंधी-हिंदू परिवार ने की थी जो पाकिस्तान से विस्थापित होकर यहां आया था और इस ब्रांड की अब वैश्विक पहचान है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को दिया बिहार से राज्यसभा का टिकट.

उन्होंने कहा कि वे भारतीयों की भावनाओं को आहत करने के लिये कराची नाम का इस्तेमाल नहीं करते। हकीकत में बेकरी के मालिक खानचंद रमानी को विभाजन के वक्त पाकिस्तान समर्थक तत्वों की हिंसा का शिकार होना पड़ा था।

बेकरी ने कहा कि “पाकिस्तान द्वारा की गई हिंसा के शिकार” होने के नाते, वो कभी ऐसा कोई बयान नहीं देंगे या ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे साथी भारतीयों की भावनाएं आहत हों।

जवाब में कहा गया, “यह कहना गलत है कि मेरे मुवक्किल (बेकरी मालिक) ने हमारे सैनिकों के बलिदान के प्रति असम्मान जताया। बेकरी हमेशा से भारतीय रही है और आगे भी रहेगी।”

इसमें कहा गया, “इसलिये भारत के प्रति मेरे मुवक्किल की वफादारी को लेकर लगाए गए सभी आरोप असत्य व अवांछित हैं।”

इस महीने के शुरू में शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने बांद्रा स्थिति एक दुकान का नाम ‘कराची स्वीट्स’ होने पर आपत्ति जताई थी। शिवसेना ने बाद में स्पष्ट किया था कि यह पार्टी का रुख नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी