खेल की खबरें | ‘द ओवल’ 2023 और ‘लार्ड्स’ 2025 में डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेंगे: आईसीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट की संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि ‘द ओवल’ और ‘लार्ड्स’ के मैदान क्रमश: 2023 और 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करेंगे।

दुबई, 21 सितंबर क्रिकेट की संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि ‘द ओवल’ और ‘लार्ड्स’ के मैदान क्रमश: 2023 और 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी करेंगे।

इंग्लैंड को जुलाई में बर्मिंघम में हुई आईसीसी सालाना आम बैठक के दौरान अगले दो डब्ल्यूटीसी फाइनल्स का मेजबान चुना गया था।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम खुश हैं कि अगले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का मेजबान ‘द ओवल’ होगा और इसके बाद हम 2025 का फाइनल ‘लार्ड्स’ में करायेंगे। ’’

इसमें उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल न्यूजीलैंड और भारत के बीच साउथम्पटन में हुआ फाइनल काफी मनोरजंक था और मुझे पूरा भरोसा है कि दुनिया भर के प्रशंसक ‘द ओवल’ में अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। ’’

2023 और 2025 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप दोनों के स्थलों की घोषणा हो गयी है लेकिन अभी तक इनकी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गे लेवेंडर ने कहा, ‘‘हम काफी प्रसन्न हैं कि लार्ड्स 2025 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा। ’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा चरण चार अगस्त को शुरू हुआ और यह अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस समय डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज