देश की खबरें | इरफान खान की फिल्म के दृश्य के जरिये ऑस्कर प्रदान करने वाली संस्था ने दिया आशावान रहने का संदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच ऑस्कर पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसके द्वारा उम्मीद का दामन न छोड़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है।
मुंबई, 30 जुलाई विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच ऑस्कर पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसके द्वारा उम्मीद का दामन न छोड़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है।
कई फिल्मों के दृश्यों को संकलित कर बनाए गए वीडियो में इरफान खान की प्रसिद्ध फिल्म “लाइफ ऑफ पाई” का अंतिम दृश्य भी दिखाया गया है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में उपेक्षा से अयोध्या के मुस्लिम नाखुश, बताई यह वजह.
वीडियो के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस प्रकार लोग कहानी के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।
बुधवार को एएमपीएएस ने ट्विटर पर वीडियो जारी किया जिसमें शॉशैंक रिडेम्पशन, कैप्टन मार्वल, इंटरस्टेलर जैसी लोकप्रिय फिल्मों के छोटे-छोटे दृश्यों का संकलन किया गया है।
वीडियो के अंत में वह दृश्य है जिसमें इरफान खान पिसिन पटेल (पाई) के किरदार में लेखक बने रेफ स्पॉल से बात करते नजर आते हैं।
इस दृश्य में लेखक पाई से पूछता है, “तो तुम्हारी कहानी का अंत सुखद होता है।” इस पर पाई (इरफान) मुस्कुरा कर जवाब देता है, “यह तुम पर निर्भर करता है।”
इरफान खान का अप्रैल में कैंसर से निधन हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)