एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | झारखंड में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को ‘नोटा’ से कम वोट मिले

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. धनबाद लोकसभा सीट से झारखंड की एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को ‘नोटा’ (उक्त में से कोई नहीं) से भी कम वोट मिले हैं। मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम में यह बात सामने आयी।

ताजा खबरें | झारखंड में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को ‘नोटा’ से कम वोट मिले

धनबाद (झारखंड), पांच जून धनबाद लोकसभा सीट से झारखंड की एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को ‘नोटा’ (उक्त में से कोई नहीं) से भी कम वोट मिले हैं। मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम में यह बात सामने आयी।

सुनैना किन्नर ने इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था और राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के बड़े उम्मीदवारों को चुनौती दी थी।

सुनैना किन्नर को 3,462 वोट मिले जबकि 7,354 मतदाताओं ने ईवीएम में ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का बटन दबाया।

सुनैना ने कहा, ‘‘मुझे जो वोट मिले हैं, उसे लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। लेकिन जिस तरह लोगों ने मुझे धनबाद सीट से एक प्रत्याशी के रूप में स्वीकार किया तथा मुझे प्यार एवं समर्थन दिया, उससे मैं खुश हूं। मैं गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करने के अपने मिशन के लिए काम करती रहूंगी तथा बेरोजगारी, महंगाई एवं जलसंकट जैसे बड़े मुद्दे उठाती रहूंगी।’’

धनबाद सीट पर 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। केवल सुनैना ही नहीं, बल्कि 18 अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को भी ‘नोटा’ से कम मत मिले हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डुलू महतो ने तीन लाख से अधिक मतों से इस सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अनुपमा सिंह को हराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).