देश की खबरें | बीटीसी चुनाव में विजयी हुए एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनाव में विजयी हुए एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि वह नई परिषद में भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन का हिस्सा होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 14 दिसंबर बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनाव में विजयी हुए एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की और कहा कि वह नई परिषद में भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन का हिस्सा होंगे।

वहीं, नई परिषद के लिए पांच नवनिर्वाचित सदस्य मंगलवार को कोकराझार में शपथ ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

श्रीरामपुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर नवनिर्वाचित सजल सिन्हा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान असम के मंत्री हिंमत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के विकास हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया जोकि पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

सिन्हा के भाजपा के पाले में जाने के बाद 40 सदस्यीय परिषद में गठबंधन का संख्या बल बढ़कर 23 हो जाएगा।

इस दौरान, सरमा ने कहा कि सिन्हा उनके छोटे भाई की तरह हैं और शनिवार को घोषित हुए बीटीसी चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई।

उन्होंने दावा किया कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के भी कुछ सदस्य गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, मंत्री ने इनके नामों का खुलासा करने से इंकार कर दिया।

वहीं, इससे पहले राज्य सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सरमा ने घोषणा की कि युनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) प्रमुख प्रमोद बोडो के नेतृत्व में मंगलवार को कोकराझार में भाजपा-यूपीपीएल-जीएसपी गठबंधन के पांच नवनिर्वाचित सदस्य नई परिषद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।

मंत्री ने कहा कि भाजपा और यूपीपीएल के दो-दो सदस्य जबकि गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) का एक सदस्य शपथग्रहण करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रमोद बोडो मुख्य कार्यकारी सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now