विदेश की खबरें | जिस तेल टैंकर में आग लगी थी, उसे श्रीलंकाई समुदी सीमा से बाहर किया जा रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्वी तट के समीप समुद्र में जिस तेल टैंकर में आग लगी थी उसे श्रीलंकाई समुद्री प्रदूषण मुआवजा दावे के लंबित रहने के बावजूद देश की समुद्री सीमा से हटाया जा रहा है । एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, तीन अक्टूबर श्रीलंका के पूर्वी तट के समीप समुद्र में जिस तेल टैंकर में आग लगी थी उसे श्रीलंकाई समुद्री प्रदूषण मुआवजा दावे के लंबित रहने के बावजूद देश की समुद्री सीमा से हटाया जा रहा है । एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पनामा पंजीकृत यह न्यू डायमंड टैंकर कुवैत से 270,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा था और तीन सितंबर को उसके इंजन कक्ष में ब्वॉयलर में विस्फोट हो जाने से आग लग गयी।

यह भी पढ़े | Corona Vaccine Update: ब्रिटेन में इस साल के अंत तक कोरोना महामारी की दवा बनकर हो जाएगी तैयार -रिपोर्ट.

श्रीलंका की नौसेना भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से तीन दिन बाद आग बुझा पायी। इस काम में श्रीलंका की नौसेना के दो जहाज, भारतीय नोसैसेना के एक जहाज और तटरक्षक बल की तीन नौकाओं को लगाया गया था।

अटॉनी जनरल कार्यालय ने यहां शनिवार को बताया कि इस टैंकर को समुद्री सीमा से हटाया जा रहा है जबकि श्रीलंका के समुद्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण एवं अटॉर्नी जनरल ने देश द्वारा समुद्री प्रदूषण दावा करने की सलाह दी थी और वह अभी लंबित है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में यजीद समर्थक नारे लगाए जाने के खिलाफ हिंदुस्तानी उलेमाओं ने किया प्रदर्शन.

अटॉनी जनरल कार्यालय ने पहले कहा था कि जहाज के मालिक 44 करोड़ रूपये के श्रीलंकाई दावा का निस्तारण करने पर राजी हो गये हैं।

हालांकि देश की नोसेना ने कहा कि दावे का निस्तारण लंबित रहने के बीच तेल टैंकर को हटाने की अनुमति दे दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now