देश की खबरें | अधिकारी को रिश्वत की एवज में साथ समय गुजारने का प्रस्ताव देना पड़ा महंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश खनिज विभाग के एक अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत के एवज में एक महिला को दो दिन साथ गुजारने का अश्लील प्रस्ताव देने के मामले में स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रतलाम (मध्य प्रदेश), 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश खनिज विभाग के एक अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत के एवज में एक महिला को दो दिन साथ गुजारने का अश्लील प्रस्ताव देने के मामले में स्थानीय अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश के खनिज विभाग के कर्मचारी संजय लुनावत फिलहाल बड़वानी में जिला खनिज अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

उज्जैन में उड़न दस्ते के प्रभारी के पद पर तैनाती के दौरान लुनावत ने अनियमितताओं का पता लगाने के बाद रतलाम में एक खान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था और इसी सिलसिले में मई में खान मालिक से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार खान मालिक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरोठ माता मंदिर के पास पहुंचा तब अधिकारी ने उसे पानी लाने को कहा और उसकी पत्नी से रिश्वत देने के बजाया अपने साथ दो दिन का समय गुजारने का प्र्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने बाद में महिला के पति के सामने भी यह प्रस्ताव दोहराया।

इससे दुखी, खान मालिक ने पुलिस से संपर्क कर अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।

अदालत के समक्ष मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान लुनावत ने जमानत याचिका दायर की जिसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) ज्योति राठौर ने खारिज कर दिया और उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

महिला थाना प्रभारी राजश्री सिसोदिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने अधिकारी को जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now