देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर शहरी सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं को धन लौटाने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने 2015 में बंद हो गए भुवनेश्वर शहरी सहकारी बैंक में खाता रखने वाले जमाकर्ताओं को धन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भुवनेश्वर, 29 अप्रैल ओडिशा सरकार ने 2015 में बंद हो गए भुवनेश्वर शहरी सहकारी बैंक में खाता रखने वाले जमाकर्ताओं को धन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैंक कुप्रबंधन के कारण बंद हो गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को धन वापस करने की प्रक्रिया शुरू की और पहले दिन 117 जमाकर्ताओं को 2.80 करोड़ रुपये की जमा राशि वापस दी गयी।

माझी ने यहां लोक सेवा भवन में एक समारोह में नौ जमाकर्ताओं को चेक सौंपे।

उन्होंने कहा कि ढेंकनाल, छत्रपुर, अस्का और भंजनगर शहरी सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं की राशि भी जल्द ही वापस कर दी जाएगी।

सरकारी बयान में कहा गया है कि इन चार बैंकों के 17,859 जमाकर्ताओं को छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार भुवनेश्वर शहरी सहकारी बैंक के 9,537 जमाकर्ताओं को 20.96 करोड़ रुपये की राशि वापस करेगी।

सूत्रों ने बताया कि 11,673 जमाकर्ता अपने 33.87 करोड़ रुपये वापस पाने के हकदार थे, लेकिन करीब 2,709 छोटे जमाकर्ताओं को उनके पैसे वापस दिए गए थे। इन सभी के खातों में एक लाख रुपये से कम राशि थी।

अब सरकार भुवनेश्वर शहरी सहकारी बैंक में एक लाख रुपये से अधिक जमा रखने वाले लोगों की राशि वापस कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\