एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चार दिन से कम कोयला भंडार वाले ताप बिजलीघरों की संख्या 59 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ताप बिजलीघरों में जारी कोयले की कमी के बीच खानों से दूर स्थित चार दिन से कम कोयला भंडार (सुपर क्रिटिकल स्टॉक) वाले बिजली संयंत्रों की संख्या बुधवार को घटकर 59 हो गई। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | चार दिन से कम कोयला भंडार वाले ताप बिजलीघरों की संख्या 59 हुई

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर ताप बिजलीघरों में जारी कोयले की कमी के बीच खानों से दूर स्थित चार दिन से कम कोयला भंडार (सुपर क्रिटिकल स्टॉक) वाले बिजली संयंत्रों की संख्या बुधवार को घटकर 59 हो गई। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के कोयला भंडार पर ताजा आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित चार दिन से कम के कोयला भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या 19 अक्टूबर को 61 थी। यह 13 अक्टूबर को 64 थी।

ताजा आंकड़े से पता चलता है कि कोयले की कमी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सीईए 135 ताप बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति पर नजर रखता है। इन संयंत्रों की सामूहिक उत्पादन क्षमता 1,65,000 मेगावॉट से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक़ ऐसे बिजलीघरों की संख्या बुधवार को घटकर 15 पर आ गयी है, जहां कोयले का बिल्कुल भी भंडार नहीं है। इनकी बिजली उत्पादन क्षमता 16,280 मेगावॉट है। एक सप्ताह पहले ऐसे संयंत्रों की संख्या 17 थी जिनकी उत्पादन क्षमता 17,050 मेगावॉट थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).