देश की खबरें | आतंकवादियों की संख्या घटी है, लेकिन जबतक बंदूक है हिंसा खत्म नहीं होगी : डीजीपी सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों की संख्या घट रही है लेकिन हिंसा का अंत तबतक नहीं होगा जबतक युवाओं के पास बंदूर और हथगोला होगा।

श्रीनगर, 24 मार्च जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों की संख्या घट रही है लेकिन हिंसा का अंत तबतक नहीं होगा जबतक युवाओं के पास बंदूर और हथगोला होगा।

उन्होंने आतंकवाद का रास्ता चुन चुके युवाओं से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर देश की मुख्यधारा में शामिल हो।

सिंह ने यहां आयोजित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आतंकवादियों की संख्या घट रही है लेकिन जबतक बंदूक और हथगोला होगा हिंसा जारी रहेगी। बंदूक या हथगोला से लैस व्यक्ति के पास लोगों की हत्या करने और घायल करने की क्षमता होती है। उनकी संख्या साल दर साल कम हो रही है, आतंकवाद की घटनाएं भी कम हो रही हैं लेकिन हत्याएं अब भी हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हत्याएं निंदनीय हैं और ऐसे कृत्यों को रोकने की जरूरत है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘ इसलिए हमारे द्वारा निवारक कार्रवाई की जा रही है।जहां पर भी ओजीडब्ल्यू (आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड कार्यकर्ता) या उनकी समर्थन प्रणाली है, जो आतंकवाद को जिंदा रखने में मदद करती है, हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और यह जारी रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पिछले 30 साल से हिंसा और विध्वंस देख रहा है और इसमें हजारों लोगों की जान गई है।

सिंह ने कहा, ‘‘युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। हिंसा और विध्वंस के रास्ते को छोड़ शांति के पथ पर चलने की जरूरत है।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जो अब भी गलत रास्ते पर हैं, जो हमारे पड़ोसी द्वारा उकसाए जा रहे हैं और बंदूक व पिस्तौल लेकर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं कि यह किसी भी हालत में सही रास्ता नहीं है और विध्वंस की ओर जाता है। इस रास्ते को त्याग दीजिए। विकास और समृद्धि के रास्ते का अनुसरण करने की जरूरत है।’’

पंचायत सदस्यों की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा आकलन करने के बाद कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी जरूरत होगी, सुरक्षा मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी