देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन करने वालों की संख्या 1.30 लाख हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, चार जुलाई दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1.30 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को वार्षिक यात्रा के छठे दिन लगभग 25 हजार तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।’’
उन्होंने बताया कि 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 1,30,260 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 16,667 पुरुष, 5,367 महिला तीर्थयात्रियों, 520 साधु व दो साध्वियों, दो हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों, सात समलैंगिकों और 354 बच्चों ने मंदिर के दर्शन किए।
अधिकारियों के अनुसार इस साल यात्रा के दौरान हरियाणा के एक सेवादार और झारखंड के एक तीर्थयात्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दोनों की मौत जून में बालटाल मार्ग पर दिल का दौरा पड़ने से हुई। 52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक यात्रियों ने तीर्थयात्रा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

