एजेंसी न्यूज

Hathras Road Accident: हाथरस में सड़क हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 4 हुई

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन भाई-बहन थे.

Hathras Road Accident: हाथरस में सड़क हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 4 हुई
(Photo Credits ANI)

हाथरस (उप्र), 23 फरवरी : उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन भाई-बहन थे. क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु माथुर ने बताया था कि हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक युवक घायल हुआ था.

सादाबाद कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने शनिवार देर रात बताया कि हादसे में घायल हुए शहजाद (24) की आगरा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गयी. इसके पहले, पुलिस ने बताया था कि अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के कजरौठ में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राएं शहनाज (16), नर्गिस (14) और पीहू शर्मा (17) की हादसे में मौत हो गई थी जबकि शहजाद घायल हो गया था. यह भी पढ़ें : PM Modi Madhya Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर, बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का रखेंगे आधारशिला

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सादाबाद थाना क्षेत्र के बदर गांव के पास उस समय हुआ था जब शहजाद अपनी बहनों नरगिस एवं शहनाज और उनकी सहेली पीहू शर्मा को अलीगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).