विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,21,000 से अधिक हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं और यह आंकड़ा देश में पहली बार, संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या से अधिक हुआ है।
इस्लामाबाद, तीन जुलाई पाकिस्तान ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं और यह आंकड़ा देश में पहली बार, संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या से अधिक हुआ है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, ‘‘देश में कोरोना वायरस के कुल 2,21,896 संक्रमितों में से अब तक 1,13,623 लोग स्वस्थ हो गए हैं।’’
स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कोविड-19 का इलाज करा रहे 1,08,273 मरीजों से अधिक है।
मंत्रालय ने बताया कि सिंध में कोविड-19 के 89,225 पुष्ट मामलों में से 49,926 लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि पंजाब में 78,956 मरीजों में से 33,786 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वां में 27,170 में से 14,715 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और बलूचिस्तान में 10,666 में से 5,073 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
यह भी पढ़े | चीन ने भारतीय उत्पादों के खिलाफ नहीं उठाया कोई प्रतिबंधात्मक और भेदभावपूर्ण कदम.
राजधानी इस्लामाबाद में 13,195 संक्रमितों में से 8,264 स्वस्थ हो गए हैं। गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,524 में से 1,173 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,160 में से 686 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि अभी तक इस वैश्विक बीमारी से 4,551 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 78 की मौत पिछले 24 घंटों में हुई। अन्य 2,479 मरीज गंभीर हालत में हैं।
अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 22,941 और लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की। इसके साथ ही अब तक 13,50,773 लोगों की जांच की जा चुकी है।
इस बीच गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष सहायक डॉ. सानिया निश्तार ने कहा कि एहसास कैश कार्यक्रम के तहत पिछले 11 हफ्तों में 1.23 करोड़ से अधिक परिवारों की मदद की गई।
इस कार्यक्रम के तहत हर गरीब परिवार को 12,000 रुपये दिए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

