बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए रोगियों में से एक व्यक्ति :17 साल: नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ का और दूसरा व्यक्ति बेगूसराय (42 वर्ष) का है। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई।
पटना, 18 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए रोगियों में से एक व्यक्ति :17 साल: नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ का और दूसरा व्यक्ति बेगूसराय (42 वर्ष) का है। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई।
उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।
बिहार में कोरोना संक्रमण के सिवान में अब तक सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय नौ, नालंदा में सात, पटना में छह, गया में पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । कतर से लौटे मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गयी थी।
बिहार में अब तक 9, 543 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

