जरुरी जानकारी | अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या फिर 10 लाख के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह 11 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन किया। लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद इनकी संख्या बढ़ने से इस बात के संकेत मिलते है कि अभी भी कई नियोक्ता छंटनी कर रहे हैं।

मंत्रालय के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह 11 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन किया। लगातार दो सप्ताह गिरावट आने के बाद इनकी संख्या बढ़ने से इस बात के संकेत मिलते है कि अभी भी कई नियोक्ता छंटनी कर रहे हैं।

नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि वायरस प्रकोप के पांच महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अर्थव्यवस्था कमजोर है। यह स्थिति हाल ही में कुछ व्यवसायों के फिर से खुलने और कुछ क्षेत्रों जैसे कि आवास व विनिर्माण क्षेत्र में फिर से तेजी आने के बाद है।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

बेरोजगारी के दावे मार्च के बाद पहली बार पिछले सप्ताह 10 लाख से नीचे 9,71,000 पर आ गये थे। छंटनी के शिकार बने अधिकांश लोगों का मानना है कि उन्हें स्थायी तौर पर नौकरी से निकाल दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच बेरोजगारी लाभ पाने वाले लोगों की कुल संख्या पिछले सप्ताह 155 लाख से कम होकर 148 लाख पर आ गयी। हालांकि, अब इन लोगों को पहले की तुलना में काफी कम लाभ मिल पा रहा है, क्योंकि प्रति सप्ताह 600 डॉलर का संघीय सरकार की ओर से दिये जाने वाली योजना समाप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह एक नयी संघीय बेरोजगारी सहायता योजना पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत लोगों को प्रति सप्ताह 300 डॉलर का लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजनायें चला रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\