COVID-19: देश में कोविड-19 के 15,528 नए मामले सामने आये, 25 और लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,528 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,83,062 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 हो गई है.
नयी दिल्ली, 19 जुलाई : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,528 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,83,062 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,785 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,654 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 610 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : UP: एमएलसी की सलाह, खतरनाक नस्ल के जानवरों को घर में पालतू के तौर पर न रखें
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

